भारत में करीब 41 दिन बाद सबसे कम कोरोना केस आए, लेकिन मौतों में कमी नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

भारत में करीब 41 दिन बाद सबसे कम कोरोना केस आए, लेकिन मौतों में कमी नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं मौतों में कुछ खास कमी नही आई हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 1,96,427 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,511 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 3,26,850 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 89.26 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 9.60 फीसदी है। मृत्यु दर 1.14 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 24 मई को 20,58,112 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,11,91,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 19,85,38,999 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

15 अप्रैल के बाद पहली बार 2 लाख से कम नए मामले

काफी लंबे समय के बाद दैनिक संक्रमितों की संख्या 2 लाख से नीचे आई है। इससे पहले 14 अप्रैल को 1 लाख 84 हजार मामले आए थे। 15 अप्रैल को 2 लाख से ज्यादा मामले आए थे और तब से ही लगातार 2 लाख के पार नए मामले बने हुए थे।

कोरोना प्रभावित राज्य:

महाराष्ट्र:

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 56,02,019 हो गई। इसके अलावा 361 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मृतकों की संख्या 89,212 तक पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल:

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,883 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,84,973 हो गई। इसके अलावा 153 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मृतकों की संख्या 14,517 तक पहुंच गई है।

बिहार:

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 93 लोगों की मौत हुई, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या अब 4642 हो गई है। वहीं संक्रमण के 2844 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 6,92,420 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

203762

1379837

10222

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

254

6495

104

अरुणाचल प्रदेश

3127

21344

102

असम

53996

318585

2823

बिहार

37943

649835

4642

चंडीगढ़

4428

53597

709

छत्तीसगढ़

60938

879625

12646

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

439

9606

4

दिल्ली

24578

1370431

23409

गोवा

16278

129162

2421

गुजरात 

68971

713065

9621

हरियाणा

38119

696059

7607

हिमाचल प्रदेश 

24181

153975

2827

जम्मू एंड कश्मीर 

45630

223619

3609

झारखंड

17569

309371

4871

कर्नाटक

440456

1983948

25811

केरल

259559

2098674

7554

लद्दाख

1463

15891

178

लक्षद्वीप

2162

4661

24

मध्य प्रदेश 

53653

706003

7618

महाराष्ट्र 

330215

5182592

89212

मणिपुर

6444

37478

705

मेघालय

7788

22221

483

मिजोरम

2569

8019

34

नागालैंड

4714

15248

297

ओडिशा

99701

601224

2516

पुडुचेरी

15835

79765

1382

पंजाब

54996

475011

13468

राजस्थान

99875

812775

7806

सिक्किम

3184

9817

232

तमिलनाडु

301580

1554759

20872

तेलांगना

39206

513968

3146

त्रिपुरा

8302

38526

470

उत्तराखंड

49579

260084

5927

उत्तर प्रदेश 

76703

1577720

19362

वेस्ट बंगाल

128585

1141871

14517

भारत में कुल मामले

2586782

24054861

307231


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।